उत्तराखंडदुखददुर्घटना

तेजी से आ रही कार ने सड़क पार कर रही युवती को कुचला, मौके पर हुई मौत

कलयुग दर्शन (24×7)

सागर कुमार (सह संपादक)

हरिद्वार। सड़क पार कर रही एक युवती को कार ने कुचल दिया, जिस कारण से युवती की मौत हो गयी। हादसे का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। हादसा जनपद के रूड़की शहर में हुआ। घटना रूड़की सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के जादूगी रोड की है। युवती अपने ऑफिस की ओर जा रही थी। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि युवती पैदल सड़क पार कर रही थी। इसी दौरान एक तेजी से आई एक कार ने युवती को टक्कर मार दी और युवती को कुचल दिया।

युवती का नाम कीर्ति निवासी खंजरपुर बताया गया है। युवती एक अस्पताल में कार्य करती थी। हादसा इतना भयावह था कि युवती की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने मौके से कार को कब्जे में ले लिया है, जबकि ड्राइवर फरार बताया जा रहा है। उसकी तलाश जारी है।

[metaslider id="7337"]


[banner id="7349"]

Related Articles

Back to top button