उत्तराखंडप्रशासन

लक्सर पुलिस ने अफीम की तस्करी करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार, 216 ग्राम अवैध अफीम बरामद

कलयुग दर्शन (24×7)

सरविन्द्र कुमार (सह संपादक)

लक्सर। नशे के कारोबार पर लगाम लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान में लक्सर पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने बदायूं उत्तर प्रदेश के एक अफीम की तस्करी करने वाले आरोपी को 216 ग्राम अवैध अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी पिछले दिनों पकड़े गए एक अन्य तस्कर का सहयोगी बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, पुलिस मुख्यालय की ओर से चलाए जा रहे ऑपरेशन लगाम के तहत एसएसपी हरिद्वार के निर्देश पर लक्सर पुलिस क्षेत्र में लगातार चेकिंग अभियान चला रही है इसी क्रम में बीते दिन 29 अक्टूबर को लक्सर पुलिस ने उत्तर प्रदेश के महेश्वरी नाम के एक आरोपी को 125 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया था जिसने पूछताछ में बताया कि वह अपने साथी अजय निवासी बदायूं के साथ मिलकर अफीम की तस्करी करता है।

अजय के खिलाफ धारा 29 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। वही मुखबिर की सूचना पर बुधवार देर रात पुलिस ने उसे भी 216 ग्राम अफीम, एक मोबाइल फोन व 1000 रुपये नकदी के साथ लक्सर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया पुलिस पूछताछ में अजय ने बताया कि वह भी अफीम बदायूं जिले के बिनावर थाना क्षेत्र के ग्राम दुरीजीत निवासी धर्मेंद्र से लाकर तस्करी करता है। बता दे वही अब लक्सर पुलिस तीसरे आरोपी धर्मेंद्र की भी तलाश कर रही है।

[metaslider id="7337"]


[banner id="7349"]

Related Articles

Back to top button