उत्तराखंडप्रशासन

नाबालिक युवती को बहला फुसलाकर कर ले जाने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, अपर्हता को सकुशल किया गया बरामद

कलयुग दर्शन (24×7)

सरविन्द्र कुमार (सह संपादक)

हरिद्वार/ भगवानपुर। वादी निवासी ग्राम बेहडा सादाता थाना ककरौली जनपद मु0नगर हाल मक्खनपुर थाना भगवानपुर द्वारा थाने पर आकर तहरीर दी कि मेरी नाबालिग पुत्री को सूरज पुत्र धर्मवीर निवासी ग्राम बेहडा सादाता थाना ककरौली जनपद मु0नगर उ0प्र0 द्वारा बहला- फुसलाकर अपहरण कर ले गया जिसके आधार पर थाना भगवानपुर पर अभियोग पंजीकृत किया गया।

आरोपी की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार के आदेश के क्रम में थाना भगवानपुर पुलिस की गठित टीम द्वारा मुकदमा उपरोक्त वांछित अपराधी गिरफ्तारी के भरसक प्रयास किये जा रहे थे। आरोपी सूरज को उसके मस्कन से पकड़ कर अपर्हता को सकुशल बरामद किया गया। उक्त के विरुद्ध अन्य विधिक कार्यवाही जारी है।

नाम पता आरोपी:-

1- सूरज पुत्र धर्मवीर निवासी ग्राम बेहडा सादाता थाना ककरौली जनपद मु0नगर उ0प्र0

पुलिस टीम:-

1- उ0नि0 सन्तोष सेमवाल

2- कांनि0 राहुल कुमार

3- म0हो0गा0 मोहनी

[metaslider id="7337"]


[banner id="7349"]

Related Articles

Back to top button