झूलण की मौज कार्यक्रम का आयोजन 22 जुलाई से

कलयुग दर्शन (24×7)
राकेश वालिया (संवाददाता)
हरिद्वार। सिंधू एकता मंच की और 22 व 23 जुलाई को हरिद्वार मे झूलण की मौज कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में लगभग एक हजार श्रदालु शामिल होंगे। कार्यक्रम के संबंध में जानकारी देते हुए सिंधु एकता मंच के राष्ट्रीय प्रवक्ता ओमप्रकाश ओमी ने बताया कि महाराष्ट्र के उल्लासनगर स्थित साई वसणशाह दरबार के पीठाधीश्वर बाबा साई कालीराम साहिब के सानिध्य मे आयोजित किए जा रहे कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं।

कार्यक्रम के दौरान पूजा अर्चना, सत्संग, बहिराणा साहिब की भव्य पालकी शोभायात्रा व सांस्कृतिक कार्यक्रमो का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि हरिद्वार पहुंचने पर राजेश नैथानी के संयोजन में बाबा सांई कालीराम साहिब व मन्नत सांई का रेलवे स्टेशन पर भव्य स्वागत किया गया। दिलीप बजाज व नवीन कृपलानी ने कहा कि हर वर्ष आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रम में बडी संख्या मे श्रदालु शामिल होते हैं।



