पूर्व विधायक अंबरीश कुमार की पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि, सादगी और जनसेवा को किया नमन
सूर्यकांत धस्माना बोले: अंबरीश कुमार के सिद्धांत नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत

कलयुग दर्शन (24×7)
सागर कुमार (सह संपादक)
हरिद्वार। पूर्व विधायक स्वर्गीय अंबरीश कुमार की पांचवीं पुण्यतिथि पर अंबरीश कुमार विचार मंच के तत्वावधान में श्रद्धांजलि समारोह एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राजनीतिक, सामाजिक और बौद्धिक क्षेत्रों से जुड़े लोगों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके व्यक्तित्व, सादगी और जनसेवा को याद किया। वरिष्ठ कांग्रेस नेता सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि अंबरीश कुमार ने हमेशा जनता की आवाज को मजबूती से उठाया और उनके सिद्धांत आज भी नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। वरिष्ठ नेता अशोक त्रिपाठी ने कहा कि उन्होंने राजनीति को जनसेवा का माध्यम बनाया और जीवनभर जनहित के मुद्दों पर संघर्ष किया। संजय पालीवाल और पुरुषोत्तम शर्मा ने कहा कि अंबरीश कुमार की सादगी, सहजता और कार्यशैली उन्हें अन्य नेताओं से अलग पहचान दिलाती थी। जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग और वरुण बालियान ने उन्हें लोकतांत्रिक मूल्यों का सच्चा प्रहरी बताया।

डॉ. सत्यनारायण सचान ने कहा कि अंबरीश कुमार ने समाज के प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर विकास की राजनीति की। स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मुरली मनोहर और प्रदेश महासचिव अवधेश पंत ने कहा कि उनके विचारों को आगे बढ़ाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। संतोष चौहान ने कहा कि जनसेवा के प्रति उनका समर्पण सदैव याद रखा जाएगा। ओपी चौहान और महेश प्रताप राणा ने कहा कि अंबरीश कुमार का जीवन सामाजिक सरोकारों और जनसंघर्षों का प्रतीक था, जिससे युवाओं को प्रेरणा लेनी चाहिए। कार्यक्रम का संचालन अमन गर्ग ने किया। इस अवसर पर महंत जगजीत सिंह शास्त्री, इसरार सलमानी, सोमप्रकाश गुप्ता, प्रियवंदा, गोपाल नारसन, इरफान अंसारी, योगी रजनीश कुमार, राजीव भार्गव, तरुण व्यास, पार्षद सोहित सेठी, पार्षद हिमांशु गुप्ता, पार्षद नोमान अंसारी, सुनील कुमार सिंह, पुनीत कुमार, शहाबुद्दीन अंसारी, नईम अख्तर कुरैशी, मुकुल जोशी, अशोक शर्मा, सुंदर मनवाल, अंकित चौहान, अजय गिरी, नंदन शाह, योगेश त्यागी, मुकेश त्यागी, राजेंद्र चौटाला, सुरेंद्र तेश्वर, वीरेंद्र श्रमिक, ओम मलिक, करण सिंह राणा, अरुण प्रकाश राघव, नवीन सैनी, पूर्व पार्षद अनिरुद्ध भाटी, अजय शर्मा, नरेंद्र उपाध्याय, अशोक गुप्ता, उत्कर्ष वालिया, प्रदीप कुमार, महेश दास, गुलबीर सिंह, मनीष गुप्ता, रामबाबू बंसल, दीपक मणि सहित बड़ी संख्या में सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



