उत्तराखंड

थाना मण्डी पुलिस द्वारा 01 नशा तस्कर को किया गया गिरफ्तार

कलयुग दर्शन (24×7)

हैदर अंसारी (सहारनपुर जिला प्रभारी)

सहारनपुर। पुलिस उपमहानिरीक्षक द्वारा मादक पदार्थों नशे के अवैध कारोबार प्रतिबंन्धित दवाओं की तस्करी बिक्री पर प्रभावी रोकथाम के लिए ठोस एवं समन्वित कार्यवाही हेतु परिक्षेत्र सहारनपुर के तीनो जनपदो में ऑपरेशन सवेरा नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर अभियान चलाया जा रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन मे नशा तस्करी बिक्री की रोकथाम व नशे के कारोबार में लिप्त अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु जनपदीय पुलिस द्वारा लगातार संघन चैकिंग की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम के निकट पर्यवेक्षण मे तथा थाना कोतवाली मण्डी प्रभारी निरीक्षक सतपाल सिंह भाटी के कुशल नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा चेकिंग व गश्त के दौरान 01 शातिर नशा तस्कर अभियुक्त सफीक उर्फ डिल्लू पुत्र इलियास निवासी सिराज कॉलोनी थाना मण्डी सहारनपुर को अमन पैलेस के सामने खाली प्लाट से गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 110 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरूद्ध थाना मण्डी पर मु0अ0सं0 366/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के पंजीकृत किया गया। अभियुक्त उपरोक्त द्वारा मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के संबंध में फॉरवर्ड एंड बैकवर्ड लिंको की जाँच की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button