उत्तराखंड

आपदा राहत कार्यों की समीक्षा बैठक में बोले सीएम धामी, प्रभावितों को तुरंत मिले सहायता

कलयुग दर्शन (24×7)

मो. नदीम (संपादक)

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को उच्चाधिकारियों, जिलाधिकारियों एवं पुलिस विभाग के साथ आपदा राहत कार्यों की समीक्षा बैठक की। बैठक में सीएम ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ प्रभावी ढंग से काम करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार हर कदम पर आपदा प्रभावितों के साथ खड़ी है। सीएम धामी ने बताया कि आपदा प्रभावित परिवारों को तत्काल ₹5-5 लाख की सहायता राशि प्रदान की जा रही है। साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि प्रभावितों को समय पर राशन और आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध कराई जाएं। नदियों के जलस्तर की निरंतर निगरानी और बंद पड़ी सड़कों को जल्द खोलने के भी आदेश दिए गए।

बैठक में स्यानाचट्टी के पास यमुना नदी पर आए मलबे को मशीनों की मदद से हटाने और उसका सुरक्षित निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। मुख्यमंत्री ने कहा कि बरसात का मौसम समाप्त होते ही सड़कों की मरम्मत और सुधार कार्य में तेजी लाई जाएगी। सीएम धामी ने 15 सितंबर के बाद चारधाम यात्रा में अपेक्षित तेजी को देखते हुए सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। साथ ही अधिकारियों को मौसम की चेतावनियों को ध्यान में रखते हुए निरंतर अलर्ट मोड पर रहने को कहा।

[metaslider id="7337"]


[banner id="7349"]

Related Articles

Back to top button