उत्तर प्रदेश

सपा कार्यकर्ताओं ने मान्यवर काशीराम का परिनिर्वाण दिवस के रूप में श्रद्धांजलि अर्पित की

कलयुग दर्शन (24×7)

शारिक जफर (सहारनपुर मंडल प्रभारी)

सहारनपुर। सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मान्यवर काशीराम का परिनिर्वाण दिवस बनाकर उन्हें भाव भीमी नहीं श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया। अंबाला रोड स्थित सपा जिला कार्यालय पर मान्यवर काशीराम का परिनिर्वाण दिवस मनाया गया इस अवसर पर सभी लोगों ने उनके चित्र पर पुष्य अर्पितकर श्रद्धांजलि अर्पित की। जिला अध्यक्ष चौधरी अब्दुल वाहिद ने कहा कि मान्यवर काशीराम ने पूरे जीवन भर अति पिछड़े शोषित समाज के लिए संघर्ष कर उन्हें उनके अधिकार दिलाने का काम किया उन्होंने कहा कि मान्यवर काशीराम का जीवन संघर्षों से गुजरा है लेकिन वह उन्होंने कभी भी अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया और ना कभी वह सत्ता के अधीन रहे जब-जब उन्हें सत्ता का मौका मिला तब तब उन्होंने दूसरों को आगे करने काम किया था।

पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष विजेश शर्मा एवं अधिवक्ता प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष विपिन चौधरी एडवोकेट केने कहा कि मान्यवर काशीराम एक ऐसा व्यक्तित्व थे जिन्होंने दूसरों के लिए कार्य किया और उन्हें अन्य के खिलाफ लड़ने का रास्ता दिखाया उन्होंने कहा कि राजनीति में भी उन्होंने कभी अपने अपने लिए नहीं बल्कि दूसरों के लिए अपने को समर्पित रखा ऐसे लोगों से हमें प्रेरणा लेनी चाहिए। वरिष्ठ सपा नेता चौधरी अब्दुल कपूर जिला कार्यालय प्रभारी फैसल सलमानी ने कहा कि मान्यवर काशीराम की सादगी ही उनकी पहचान थी उन्होंने कभी भी किसी प्रकार का कोई दिखावा नहीं किया और अपने संघर्ष को सदैव जारी रखा उन्होंने कहा कि मान्यवर काशीराम त्याग की प्रतिमूर्ति थे जिन्होंने सब कुछ होते हुए भी हर चीज का त्याग रखा जो आज भी हमारे बीच में प्रेरणा के रूप में विद्यमान है। इस मौके पर महानगर उपाध्यक्ष मुस्तकीम राणा महानगर अधिवक्ता प्रकोष्ठ द के प्रदेश सचिव जमाल साबरी विधानसभा अध्यक्ष काशिफ अल्वी सुरैया खान शाहिद मंसूरी हसीन कुरेशी काजल खान शहजाद माजरा मदरसा खान रिजवान दिलशाद अमित कुमार कुलदीप हंस अंकित शुक्ला फैसल नसीम आदिल मुस्तफा वेदपाल पटनी आदि मौजूद है।

[metaslider id="7337"]


[banner id="7349"]

Related Articles

Back to top button