उत्तर प्रदेश

सांसद इकरा हसन ने पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस पर की जनसुनवाई

कलयुग दर्शन (24×7)

हैदर अंसारी (सहारनपुर जिला प्रभारी)

सहारनपुर। केराना सांसद इकरा हसन ने नकुड, गंगोह, सरसावा और चिलकाना व सहारनपुर नगर के लोगों की जनसुनवाई का कार्यक्रम पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस देहरादून रोड सहारनपुर पर किया। उनके द्वारा लोगों की समस्याओं को सुनकर सम्बन्धित अधिकारियों से वार्ता करके उनका तत्काल निस्तारण करवाया। शेखपुरा से बड़ी संख्या में मृतक परिवारों को मुआवजे के संबंध में आज पुनः मिले पीड़ित परिवारों के लिए संबंधित अधिकारियों से वार्ता की और तत्काल पीड़ित परिवारों की मदद करवाने के लिए कहा।

वरिष्ठ सपा नेता और पार्षद अभिषेक टिंकू अरोड़ा और जिला कार्यालय प्रभारी फैसल सलमानी ने पिछले कई वर्षों से चल रही तिब्बती मार्केट के मामले से भी अवगत करवाया। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष नकुड संदीप सैनी, नियाज़ प्रधान, साजिद चौधरी, मुबारिक हसन, मनप्रीत सिंह संजू, शुभम वर्मा, रवि यादव, मुदस्सिर अहमद, गुलाम रब्बानी, शौकत, गुलफाम, राव अब्दुल रहमान, राव मोबिन, अकबरी, शकीना, जुल्फान, रहमान, कुर्बान प्रधान और सरसावा, चिल्काना, नकुड व गंगोह से आए क्षेत्रवासियों ने मुलाकात की और अपनी सड़क संबंधित पत्र दिए व जनसमस्याओं का निस्तारण करवाया।

[metaslider id="7337"]


[banner id="7349"]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button