उत्तर प्रदेशप्रशासन

डीएम एवं एसएसपी ने किया गौ आश्रय स्थल का आक्समिक निरीक्षण

कलयुग दर्शन (24×7)

अबलीश कुमार (सहारनपुर संवाददाता)

सहारनपुर। जिलाधिकारी श्री मनीष बंसल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री आशीष तिवारी द्वारा वृहद गौ आश्रय केन्द्र कलसिया एवं अस्थाई गौ आश्रय स्थल कलसिया का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान ठण्ड से बचाव, अलाव, तिरपाल, हरा चारे, भूसा एवं चोकर आदि की उपलब्धता की जानकारी ली गयी। व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए गौशाला को आत्मनिर्भर बनाने की तरफ पहल करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के समय मुख्य विकास अधिकारी श्री सुमित राजेश महाजन, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. एम0पी0सिंह, एसडीएम बेहट श्री मानवेन्द्र सिंह, उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ0 मो0अहमद, डॉ0 निशांत चौहान, पशुधन प्रसार अधिकारी श्री मनोज भाटा, श्री सुलेख चन्द, श्री जगत सिंह, खण्ड विकास अधिकारी श्री योगेन्द्र सिंह उपस्थित रहे।

[metaslider id="7337"]


[banner id="7349"]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button