उत्तराखंड

निर्माण कार्य पर उठाए सवाल निराधार, डीएम के निर्देश पर किया गया निरीक्षण, गुणवत्ता व मानकों के अनुरूप मिला कार्य

कलयुग दर्शन (24×7)

दीपक कुमार (संवाददाता)

हरिद्वार। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता दीपक वर्मा ने बताया कि हिल बाईपास मोटर मार्ग पर चल रहे निर्माण कार्य का निरीक्षण किया गया। व्यापारी नेता संजय त्रिवाल की ओर से निर्माण कार्य पर उठाए गए सवालों पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर सहायक अभियंता (प्रभारी) और ठेकेदार के साथ कार्य को देखा गया।

वर्तमान में मार्ग पर स्लिप सफाई का कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है। मार्ग के विभिन्न स्थानों पर दीवारों, पुलिया, स्कपर आदि का निर्माण कार्य प्रगति पर है, जो गुणवत्तापूर्वक एवं मानकों के अनुरूप किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर कार्य की गुणवत्ता के विपरीत की गई टिप्पणी भ्रामक एवं निराधार पाई गई है।

[metaslider id="7337"]


[banner id="7349"]

Related Articles

Back to top button