
कलयुग दर्शन (24×7)
सरविन्द्र कुमार (सह संपादक)
हरिद्वार। कानून व्यवस्था से वास्ता एवं मात्र कर्तव्य पालन में आस्था। तो क्यों ना उस कोतवाली थाना क्षेत्र की मजबूत कानून व्यवस्था का डंका राष्ट्रीय स्तर पर बजे। जनपद हरिद्वार की ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने एसएसपी प्रमेंद्र डोभाल एवं कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा के नेतृत्व में कानून व्यवस्था की सुदृढ़ीकरण और नागरिक सुरक्षा में नया कीर्तिमान स्थापित करते हुए उत्तराखंड पुलिस के मित्रता, सेवा, सुरक्षा के ध्येय को सार्थकता प्रदान की।

गृह मंत्रालय भारत सरकार ने राष्ट्रीय स्तर पर होने वाले वार्षिक चयन में इन साल हरिद्वार जनपद की कोतवाली ज्वालापुर को उत्तराखंड का सर्वश्रेष्ठ पुलिस स्टेशन घोषित किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोबाल ने इस शानदार उपलब्धि पर कोतवाली ज्वालापुर कुंदन सिंह राणा एवं एसएसआई खेमेन्द्र गंगवार को बधाई देते कहा कि अनुशासित कार्यशैली, अपराध नियंत्रण और जनसेवा में निरंतर सुधार के चलते यह सम्मान मिला है। यह उपलब्धि हरिद्वार पुलिस के लिए गौरव और अन्य थानों के लिए प्रेरणा है।

गणतंत्र दिवस के अवसर पर उत्तराखण्ड की सबसे बेहतर कोतवाली के लिए सम्मानित होने के पश्चात कोतवाली ज्वालापुर पुलिस की टीम ट्रॉफी लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के कैंप ऑफिस में पहुंची।टीम से मुलाकात करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने उन्हे बधाई दी। तथा गुड इंट्री व 2500/- के नगद ईनाम की घोषणा की गई। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा अन्य थाना प्रभारियों को भी अपना प्रदर्शन सुधारने का संदेश दिया गया।

इस उपलब्धि पर एसपी क्राइम जितेंद्र मेहरा, एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह, एसपी देहात शेखर सुयाल, एएसपी ज्वालापुर जितेंद्र चौधरी समेत जिले व प्रदेश के पुलिस अधिकारियों ने ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा, एसएसआई खेमेन्द्र गंगवार सहित पूरी पुलिस टीम को बधाई व शुभकामनाएं दी।

[banner id="7349"]



