उत्तराखंड

यूसीसी लागू करने वाला पहला राज्य बना उत्तराखंड, ऋषिकुल आयुर्वेदिक महाविद्यालय ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया कार्यक्रम

कलयुग दर्शन (24×7)

मो नदीम (संपादक)

हरिद्वार। शासन के निर्देशों के अनुपालन में जनपद का मुख्य कार्यक्रम ऋषिकुल आयुर्वेदिक महाविद्यालय ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि विधायक हरिद्वार मदन कौशिक एवं विशिष्ट अतिथि मेयर किरण जैसल ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक मदन कौशिक ने कहा कि प्रदेश के लिए गौरव के क्षण है कि प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व एवं निर्देशन में समान नागरिक संहिता कानून लागू करने में देश का पहला राज्य है, जिसमें सभी नागरिकों के लिए एक सम्मान कानून लागू किया है। जिसने सफलता पूर्व एक वर्ष का समय पूर्ण कर लिया गया है तथा पूरे प्रदेश में यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे है।

उन्होंने कहा 2022 के चुनाव में घोषणा की गई थी कि भाजपा की सरकार दुबारा बनेगी तो समान नागरिक संहिता कानून लागू किया जाएगा, माननीय मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व में सरकार बनते ही जनता से जो वादा किया गया था व मुख्यमंत्री ने अपने वादे को पूरा करते हुए 27 जनवरी 2025 को प्रदेश में यूसीसी कानून लागू किया गया जिसमें सभी के लिए एक सम्मान कानून लागू किया गया। उन्होंने कहा कि जनपद हरिद्वार में यूसीसी पंजीकरण कराने में प्रथम स्थान प्राप्त करने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के कुशल नेतृत्व एवं निर्देशन में सभी अधिकारियों एवं ग्राम प्रधानों ने बेहतर ढंग से कार्य किया है जिसके लिए उन्होंने सभी को बधाई एवं शुभकामनाए दी। उन्होंने यह भी कहा कि जनपद के लिए गर्व की बात है कि यूसीसी पोर्टल पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले 05 अधिकारियों को प्रदेश स्तर पर सम्मानित किया जा रहा है, जिसमें 02 अधिकारी हरिद्वार के शामिल है, जिसमें विकास खंड बहाराबाद के रावली महदूद में कार्यरत ग्राम पंचायत विकास अधिकारी कुलदीप चौहान एवं सुल्तानपुर नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी प्रियंका शामिल है।

इस अवसर पर मेयर नगर निगम हरिद्वार किरन जैसल ने कहा कि लोकप्रिय मुख्यमंत्री ने प्रदेश वासियों के लिए समान कानून लागू किया गया है, जिसमें सभी धर्म वर्ग में कोई भेदभाव नहीं है,इसके लिए उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जनपद के प्रगति एवं खुशहाली के लिए सभी मिल जुलकर कार्य करते रहेंगे। इस अवसर पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कहा कि मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व में आज के ही दिन जनवरी 2025 में  समान नागरिक संहिता कानून लागू किया गया, जिसके एक वर्ष पूर्ण होने पर जनपद में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है तथा इस अभियान को सफल बनाने के लिए जिन अधिकारियों, कर्मचारियों एवं जन प्रतिनिधियों द्वारा उत्कृष्ट कार्य किया गया है उन्हें आज प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है।

उन्होंने कहा कि यूसीसी पोर्टल पर जनपद ने राज्य में सबसे अधिक विवाह पंजीकरण कराने में जनपद हरिद्वार प्रथम स्थान पर रहा है,जिसके लिए उन्होंने सभी आम नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी ने इस अभियान में बढ़चढ़ कर अपनी भागीदारी की गई है। उन्होंने जनपदवासियों से यह भी अपील की है कि जिन लोगों ने अभी तक अपना विवाह पंजीकरण नहीं कराया है, वह यूसीसी पोर्टल के माध्यम से एवं अपने नजदीकी सीएससी सेंटर में जाकर अपना विवाह पंजीकरण करा सकते है।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष भाजपा आशुतोष शर्मा,सहायक अभियोजन अधिकारी डॉ रेखा, अधिवक्ता रमन कुमार सैनी ने भी समान नागरिक संहिता कानून पर अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सिमरनजीत कौर, मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्रा, जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश, सहायक परियोजना निर्देशक नलिनीत घिल्डियाल, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष जसमेंद्र सिंह, विशाल गर्ग सहित विभिन्न स्कूलों के छात्र छात्राएं, जनप्रतिनिधि एवं जिला स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

[metaslider id="7337"]


[banner id="7349"]

Related Articles

Back to top button