उत्तराखंडराजनीति

कांग्रेस की जिला महासचिव डॉक्टर शाजिया नाज एडवोकेट ने केक काटकर धूमधाम से मनाया राहुल गांधी का जन्मदिवस

कलयुग दर्शन (24×7)

जमशेद अली (संवाददाता)

रुड़की। सहारनपुर महानगर कांग्रेस कार्यालय पर कांग्रेस की जिला महासचिव डॉक्टर शाजिया नाज एडवोकेट ने केक काटकर राहुल गांधी का जन्म दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष संदीप राणा ने सभी कांग्रेस जनों को राहुल गांधी के जन्म दिवस की बधाई देते हुए कहा कि जननायक, गरीबों, मजलूमों, किसानों के नेता राहुल गांधी आज देश के युवाओं, महिलाओं बड़ों और बच्चों के हृदय में बसे हुए हैं।कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष मनीष त्यागी ने सभी कांग्रेस जनों का धन्यवाद करते हुए राहुल गांधी को जन-जन का नेता बताया। उन्होंने कहा राहुल गांधी ने देश के कोने कोने में जाकर सभी वर्गों के दुख-दर्द को नजदीक से समझने की कोशिश की है और आने वाले वक्त में राहुल गांधी ही देश के प्रधानमंत्री भी बनेंगे।

कांग्रेस की जिला महासचिव डॉक्टर शाजिया नाज एडवोकेट ने राहुल गांधी को जनप्रिय नेता बताते हुए कांग्रेस जनों से आह्वान किया कि राहुल गांधी के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए भरपूर मेहनत व प्रयास करें। कांग्रेस एक पार्टी नहीं, बल्कि एक विचारधारा है। आज देश को जोड़ने का काम कांग्रेस के जननायक राहुल गांधी की अगुवाई में सफल रहा है सम्पूर्ण देश अगला पीएम राहुल गांधी को बनते देखना चाहता है।इस अवसर पर कांग्रेस सेवादल के जिलाध्यक्ष इमरान कुरेशी, पूर्व जिलाध्यक्ष मुजफ्फर अली, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव सोनू पठान, महानगर अध्यक्ष आरिश सिद्दीकी, जिला सचिव असगर आलम, सरदार चरणजीत सिंह, निक्कू, मधु सहगल एडवोकेट आदि कांग्रेसजन मौजूद रहे।

[metaslider id="7337"]


[banner id="7349"]

Related Articles

Back to top button