उत्तराखंडप्रशासन

देहरादून एसटीएफ एवं ड्रग्स विभाग की टीम को छापेमारी के दौरान घर से मिली नकली दवाईयां व कच्चा सामान

कलयुग दर्शन (24×7)

सरविन्द्र कुमार (सह संपादक)

हरिद्वार। नकली दवाओं की सूचना पर देहरादून एसटीएफ एवं ड्रग्स विभाग की टीम ने रुड़की के रामनगर में छापेमारी की। इस दौरान एक घर से भारी मात्रा में रॉ मैटेरियल बरामद हुआ। छापेमारी की चर्चा क्षेत्र में आग की तरह फैल गई। जानकारी के मुताबिक देहरादून एसटीएफ को सूचना मिली थी कि रुड़की के रामनगर गली नंबर दो स्थित एक घर में नकली दवाइयां और दवाइयां बनाने का सामान भारी मात्रा में रखा है।

सूचना के बाद एसटीएफ इंचार्ज विद्यादत्त जोशी ने स्थानीय पुलिस और ड्रग्स विभाग की टीम के साथ उक्त स्थान पर छापामारी की। छापेमारी के दौरान घर से लाखों रुपए की नकली दवाइयां और दवाइयां बनाने का सामान बरामद हुआ है। हालांकि इस मामले का खुलासा टीम द्वारा अभी खुलासा नहीं किया गया है। टीम की यह कारवाही देर रात तक जारी रही।

[metaslider id="7337"]


[banner id="7349"]

Related Articles

Back to top button