
कलयुग दर्शन (24×7)
सरविन्द्र कुमार (संवाददाता)
हरिद्वार। ई रिक्शा चालक की मौत से पर्दा उठाते हुए हत्या के आरोप में एक को गिरफ्तार किया है। जबकि दूसरा आरोपित फरार है। ई रिक्शा चालक की हत्या मोबाइल छीनने का विरोध करने के कारण गला दबाकर की गयी थी। मामले का रानीपुर कोतवाली में खुलासा करते हुए बताया कि 4 फरवरी को रामआसरे पुत्र नाथूराम निवासी म.न. 114 विष्णुलोक कालोनी रानीपुर हरिद्वार ने पैरों से विकलांग अपने पुत्र मनीष उम्र 38 वर्ष के गुम होने संबंधी तहरीर देकर गुमशुदगी दर्ज करायी थी। तहरीर में मनीष के 1 फरवरी से लापता होने की बात कही थी। मनीष की तलाश में जुटी पुलिस को जाँच पड़ताल के दौरान मनीष का मोबाइल फोन पाँवधोई मोहल्ला ज्वालापुर निवासी अयान उर्फ सुन्नत नाम का लडका बैरियर नम्बर-05 के पास काल करने के लिये लिया और फिर लेकर भाग गया और मोबाइल स्विच आफ कर दिया। प्रभारी निरीक्षक आशुतोष राणा के नेतृत्व में टीम ने घेराबंदी कर मुख्य आरोपी अयान उर्फ सुन्नत पुत्र मेहराज निवासी कुत्तीमार गली ईदगाह रोड़ मोहल्ला पांवधोई कोतवाली ज्वालापुर, हरिद्वार, उम्र 20 वर्ष को बीएचईएल स्टेडियम से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से मनीष का मोबाइल बरामद कर लिया। उसकी निशानदेही पर मृतक का शव और मोबाइल बरामद किया। जबकि दूसरे आरोपी बिलाल की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।

मृतक का मोबाइल छीन कर फरार हुआ था आरोपी
आरोपी अयान उर्फ सुन्नत ने बताया कि कुछ दिन पहले बिष्णुलोक कालोनी जाने वाले कच्चे रास्ते के पास से उसने गुमशुदा मनीष से कॉल करने के बहाने मोबाइल मांगा और अंधेरे का फायदा उठा कर भाग गया। जिसके बाद मोबाइल स्विच ऑफ कर सिम तोड़ दिया।
मृतक को मोबाइल छीनने का विरोध पड़ा महंगा
जब मृतक मनीष ने अयान उर्फ सुन्नत के घर जाकर शिकायत की और पुलिस में जाने की धमकी दी, तो अयान ने अपने साथी बिलाल (जो हाल ही में जेल से छूटा था) के साथ मिलकर खौफनाक साजिश रची। आरोपियों ने मृतक मनीष को शराब पीने के बहाने बीएचईएल के पास झाड़ियों में बुलाया, जहां विवाद होने पर बिलाल ने मनीष को पकड़ा और अयान ने गला घोंटकर उसकी जान ले ली। साक्ष्य मिटाने के लिए शव को प्लास्टिक के कट्टे में भरकर सुपरवाइजर हॉस्टल के पास झाड़ियों में फेंक दिया और ई-रिक्शा लावारिस छोड़कर फरार हो गए। हत्यारोपी अयान उर्फ सुन्नत की निशांदेही पर मृतक मनीष का शव सुपरवाईजर हास्टल बीएचईएल के पास स्थित झाडियांे से बरामद किया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ कार्यवाही करते हुए उसका चालान कर दिया। जबकि फरार आरोपित की तलाश में पुलिस जुटी है।
[banner id="7349"]



