
कलयुग दर्शन (24×7)
रजत कुमार (लक्सर प्रभारी)
लक्सर। थाना झबरेडा क्षेत्र के शेरपुर खेलमऊ गांव में पुश्तैनी जमीन को लेकर हुए पारिवारिक विवाद में चाचा पर हुए जानलेवा हमले का पुलिस ने 12 घंटे के भीतर खुलासा किया है। पुलिस ने आरोपी भतीजे को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिया है। झबरेड़ा पुलिस के अनुसार बीती 5 फरवरी को करीब रात 11 बजे शेरपुर खेलमऊ गांव में अभिषेक नाम के युवक ने पुरानी रंजिश के चलते अपने चाचा अनुज पर घर की सीढ़ियों पर पाठल से कई वार कर जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल अनुज को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

घटना के संबंध में पीड़ित की मां की तहरीर पर 6 फरवरी 2026 को थाना झबरेडा में मुकदमा दर्ज किया गया। वही मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना झबरेडा पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मुखबिर की सूचना पर शेरपुर खेलमऊ गेट के पास सड़क से आरोपी अभिषेक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर गांव के बाहर से घटना में प्रयुक्त पाठल भी बरामद की गई है। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम में, थानाध्यक्ष अजय शाह, एसआई रोहित कुमार, हेड कांस्टेबल हरेंद्र कुमार सहित कांस्टेबल बलदेव आदि शामिल रहे।
[banner id="7349"]



