शांतिकुंज कार्यक्रम के समापन अवसर पर राज्यपाल गुरमीत सिंह व केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान का गरिमामय आगमन

कलयुग दर्शन (24×7)
सागर कुमार (सह संपादक)
हरिद्वार। शांतिकुंज हरिद्वार द्वारा आयोजित भव्य एवं गरिमामय कार्यक्रम के समापन अवसर पर उत्तराखंड के राज्यपाल एवं पूर्व लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह तथा केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन को विशेष स्वरूप प्रदान किया। इस अवसर पर पूर्व लोकपाल एवं बाल कल्याण समिति (CWC) हरिद्वार की सदस्य तथा हरिद्वार बॉक्सिंग एसोसिएशन की संरक्षक सुनीता चौधरी एवं लोकपाल सहारनपुर राकेश चौधरी ने राज्यपाल गुरमीत सिंह और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में सहभागिता के लिए राज्यपाल गुरमीत सिंह विशेष रूप से हरिद्वार पहुंचे। अपने प्रेरणादायी संबोधन में उन्होंने सेवा, अनुशासन और राष्ट्र निर्माण में जनभागीदारी की महत्वपूर्ण भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि किसी भी राष्ट्र की सशक्त नींव आध्यात्मिक चेतना, नैतिक मूल्यों और सामाजिक समरसता पर टिकी होती है।

समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए इन मूल तत्वों का सुदृढ़ होना अत्यंत आवश्यक है। राज्यपाल गुरमीत सिंह ने शांतिकुंज द्वारा संचालित सामाजिक, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक अभियानों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास जनमानस में जागरूकता पैदा करने के साथ-साथ राष्ट्र निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। उन्होंने युवाओं से समाज सेवा, राष्ट्रहित और चरित्र निर्माण को जीवन का अभिन्न अंग बनाने का आह्वान भी किया। कार्यक्रम में शांतिकुंज के संचालक चिन्मय पांडे, उत्तराखंड आपदा प्रबंधन के उपाध्यक्ष विनय रोहिल्ला, भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा, धर्मेंद्र चौहान, हीरा सिंह बिष्ट सहित अनेक जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
[banner id="7349"]



