उत्तराखंडप्रशासन

रूद्रपुर: महिलाओं को सम्मोहित कर गहने लूटने वाले गैंग के एक सदस्य को दिल्ली से किया गिरफ्तार

कलयुग दर्शन (24×7)

सरविन्द्र कुमार (प्रधान संपादक)

उधम सिंह नगर जनपद की रुद्रपुर कोतवाली पुलिस ने सम्मोहित कर महिलाओं से गहने लूटने वाले गैंग के एक सदस्य को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से नगदी और घटना मे इस्तमाल कार भी बरामद की है।

रुद्रपुर के एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया इंद्रा चौक पर रामेश्वरी देवी पत्नी तेज सिंह निवासी सोढ़ी कॉलोनी डिबडिबा बिलासपुर उत्तरप्रदेश के साथ तीन से चार लोगों ने सम्मोहित कर सोने की चैन, कान के झुमके लूट लिए थे।

पुलिस ने महिला की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया था और आरोपी की तलाश की जा रही थी। सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद पुलिस ने एक आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार किया है।

आरोपी के कब्जे से पुलिस ने 8800 रूपये की नगदी और घटना में इस्तेमाल की गई आल्टो कार भी बरामद की है। पुलिस ने ऑटो कार को दिल्ली के थाना रानीबाग में दाखिल कराया है, जबकि आरोपी को रुद्रपुर कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम शेरुन पुत्र फारुक खान निवासी भलस्वा डेरी दिल्ली बताया है। रुद्रपुर के एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया महिला को सम्मोहित कर जेवर लूटने के एक आरोपी को दिल्ली से पुलिस ने गिरफ्तार किया है जबकि अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Related Articles

Back to top button