कुंभ मेला कार्यो की धीमी गति से संत समाज चिंतित: स्वामी नागेंद्र महाराज

कलयुग दर्शन (24×7)
राकेश वालिया (ब्यूरो चीफ)
हरिद्वार। श्यामपुर कांगड़ी स्थित शिवालय निकेतन धाम के परमाध्यक्ष स्वामी नागेंद्र महाराज ने कहा कि कुंभ मेला शुरू होने में एक महीने शेष रह गया है। अखाड़ों में कुंभ मेले की तैयारियां शुरू हो गयी है। लेकिन शहर में सड़कों और सफाई व्यवस्था का हाल बेहाल है। मीडिया को जारी बयान में स्वामी नागेंद्र महाराज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरिद्वार कुंभ मेले को दिव्य और भव्य रूप से संपन्न कराने के निर्देश दिए हैं। प्रधानमंत्री के निर्देश पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्वयं कुंभ मेला कार्याे पर नजर रख रहे हैं। इसके बावजूद कुंभ मेला कार्यो की गति बेहद धीमी है।

कुंभ की तैयारियों में जुटा संत समाज इसे लेकर चिंतित है। उन्होंने कहा कि कुंभ मेला प्रशासन को तेजी से सभी विकास कार्य पूरे करने चाहिए। जिससे कुंभ मेला भव्य और दिव्य स्वरूप में संपन्न हो सके और अखाड़ों के संतों और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना ना करना पड़े।



