उत्तराखंड

सनातन का सबसे बड़ा धार्मिक उत्सव है कुंभ मेला: श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी

कलयुग दर्शन (24×7)

राकेश वालिया (ब्यूरो चीफ)

हरिद्वार। आह्वान अखाड़े के महामंत्री श्रीमहंत सत्यगिरी ने निरंजनी अखाड़ा पहुंचकर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज से भेंटवार्ता की। अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज ने शॉल ओढ़ाकर व मां मनसा देवी की प्रतिमा भेंटकर श्रीमहंत सत्यगिरी का स्वागत किया। कुंभ मेले में चर्चा करते हुए अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि कुंभ मेला सनातन धर्म का सबसे बड़ा धार्मिक उत्सव है। कुंभ मेले के दौरान करोड़ों श्रद्धालु एक साथ गंगा स्नान करते हैं तो समाज में समरसता का वातावरण बनता है। उन्होंने कहा कि आदिगुरू शंकराचार्य ने धर्म रक्षा के लिए अखाड़ों का गठन किया था। आदिगुरू शंकराचार्य के दिखाए मार्ग पर चलते हुए अखाड़ों के संत महापुरूष धर्म रक्षा के साथ हिंदू समाज को एकजुट करने का दायित्व निभा रहे हैं।

अगले वर्ष जनवरी से हरिद्वार कुंभ मेला शुरू हो रहा है। कुंभ मेले के दौरान हरिद्वार के गंगा तटों पर होने वाले विशाल संत समागम से पूरे विश्व का आध्यात्मिक मार्गदर्शन प्राप्त होगा। श्रीमहंत सत्यगिरी ने कहा कि कुंभ मेले को भव्य व दिव्य स्वरूप देने में अखाड़े मुख्य भूमिका निभाएंगे। श्रद्धालु भक्तों को कुंभ मेले में गंगा स्नान के पुण्य लाभ के साथ संत महापुरूषों के दिव्य दर्शन और आशीर्वाद प्राप्त करने का अवसर भी मिलेेगा। कुंभ मेले के दौरान अखाड़ों द्वारा सेवा प्रकल्पों का संचालन भी किया जाएगा। जिससे श्रद्धालु भक्तों को सुविधा मिलेगी।

Related Articles

Back to top button