उत्तराखंड

नर्मदेश्वर महादेव मंदिर के विकास को लेकर हुई चर्चा

कलयुग दर्शन (24×7)

संदीप कुमार (संवाददाता)

शाहपुर शीतला खेड़ा। नर्मदेश्वर महादेव मंदिर परिसर के विकास को लेकर खानपुर विधायक उमेश शर्मा की टीम के सदस्यों के साथ एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में विधायक की टीम के सदस्य अवनीश कुमार, आकाश राज एवं रिया दास के साथ मंदिर के पीछे बाउंड्री निर्माण और हॉल बनवाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में मंदिर परिसर को बेहतर एवं व्यवस्थित बनाने के साथ श्रद्धालुओं की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए निर्माण कार्यों की रूपरेखा तैयार करने पर विचार-विमर्श हुआ। सभी उपस्थित लोगों ने मंदिर के विकास को लेकर अपने सुझाव रखे।

इस अवसर पर विनीत प्रजापति, अभिषेक सैनी, हर्ष प्रजापति, विशाल प्रजापति, सोहनलाल प्रजापति, कवरपाल कश्यप, कलयुग दर्शन के संपादक सरविंदर प्रजापति एवं संदीप प्रजापति उपस्थित रहे। सभी ने आपसी सहयोग से मंदिर के विकास कार्यों को आगे बढ़ाने तथा धार्मिक एवं सामाजिक सेवा के कार्यों में योगदान देने का संकल्प लिया।

Related Articles

Back to top button