सराय में जिओ नेटवर्क फेल, उपभोक्ता परेशान

कलयुग दर्शन (24×7)
मो नदीम (संपादक)
हरिद्वार। सराय क्षेत्र में जिओ मोबाइल नेटवर्क की खराब व्यवस्था के चलते उपभोक्ताओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र में नेटवर्क फेल होने से मोबाइल कॉलिंग और इंटरनेट सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हो रही हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि जिओ नेटवर्क की समस्या के कारण जरूरी फोन कॉल करने, ऑनलाइन भुगतान, इंटरनेट चलाने और अन्य डिजिटल कार्यों में बाधा आ रही है।

कई बार नेटवर्क पूरी तरह गायब हो जाता है, जिससे लोगों का संपर्क तक टूट जाता है। क्षेत्रवासियों ने जिओ कंपनी के अधिकारियों से समस्या का तत्काल संज्ञान लेकर मोबाइल टावर और नेटवर्क व्यवस्था को दुरुस्त कराने की मांग की है। लोगों का कहना है कि कंपनी उपभोक्ताओं से नियमित शुल्क वसूल रही है, लेकिन उन्हें बेहतर नेटवर्क सुविधा नहीं मिल पा रही है। क्षेत्रवासियों ने जिओ कंपनी से जल्द नेटवर्क व्यवस्था सुचारु करने की मांग की है।



