Blog

सिद्धू मूसे वाले के घर आई बड़ी खुशखबरी, मां ने दिया नवजात बच्चे को जन्म, फैंस और परिवार में खुशी की लहर

सरविन्द्र कुमार (प्रधान संपादक)

कलयुग दर्शन(24×7)

सरविन्द्र कुमार (प्रधान संपादक)

खुशखबरी: दिवंगत सिंगर सिद्धू मूसेवाला के घर काफी इंतजार के बाद दोबारा खुशियां लौटी हैं। सिद्धू की मौत के बाद उनकी मां एक बार फिर मां बनीं है। सिद्धू मूसेवाला की मां चरण कौर ने 58 वर्ष की उम्र में एक बेटे को जन्म दिया है। शुभदीप को चाहने वाले लाखों-करोड़ों लोगों के आशीर्वाद से, भगवान ने शुभ के छोटे भाई को हमारी गोद में डाल दिया है। भगवान के आशीर्वाद से परिवार स्वस्थ है और सभी प्रशंसकों के अपार प्यार के लिए आभारी हूं। इसे शेयर करने के साथ ही बलकौर सिंह ने बच्चे की पहली झलक भी दिखाई है। वो उसे गोद में लेकर बैठे हैं।

जानकारी के मुताबिक सिद्धू मूसे वाला की मां ने बठिंडा के अस्पताल में एक बच्चे को जन्म दिया है। अस्पताल से एक तस्वीर सामने आई है जिसमें बठिंडा के जिंदल हॉस्पिटल में नवजन्मे बच्च के साथ सिद्धू मूसे वाले के पिता बलकार सिंह नजर आ रहे हैं।

पहले खबर थी कि सिद्धू मूसेवाला की मां जुड़वा बच्चों को जन्म दे सकती हैं। बीते दिनों यह खबर आई थी कि IVF की मदद से उम्र के इस पड़ाव पर उन्होंने प्रेग्नेंसी प्लान की है। इकलौते चिराग सिद्धू मूसेवाला के निधन के बाद उनके माता पिता अकेले पड़ गए, जिसके बाद उनके पेरेंट्स ने आईवीएफ तकनीक की मदद से घर के वारिस की आस को पूरा किया।

Related Articles

Back to top button