उत्तराखंड

लक्सर कोतवाली क्षेत्र के सुल्तानपुर में बिजली विभाग की बड़ी कार्रवाई, 42 कनेक्शन काटे

कलयुग दर्शन (24×7)

दीपक कुमार (संवाददाता)

हरिद्वार। विद्युत विभाग ने बिजली चोरी और बकाया वसूली को लेकर लक्सर कोतवाली क्षेत्र के सुल्तानपुर में बड़ी कार्रवाई की है। ऊर्जा निगम की टीम ने छापेमारी करते हुए 42 उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काट दिए और उनके मीटर उतार लिए। विभाग के अनुसार इन उपभोक्ताओं पर कुल 60 लाख रुपये से अधिक का बिजली बिल बकाया था।प्राप्त जानकारी के अनुसार, उप संस्थान भट्टीपुर के अवर अभियंता पवन सक्सेना के नेतृत्व में सुल्तानपुर क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया गया।

इस दौरान टीम के सदस्य बंटी, अशरफ, मोहन एवं मीटर रीडर सुमित ने 42 उपभोक्ताओं के परिसरों पर छापेमारी की और बकाया बिल न चुकाने पर उनके कनेक्शन काटते हुए मीटर उतारे। अवर अभियंता पवन सक्सेना ने बताया कि जिन उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए हैं, उन पर करीब 60 लाख रुपये का बकाया चल रहा था। कई बार नोटिस दिए जाने के बावजूद उपभोक्ताओं ने बिजली बिल जमा नहीं किया। उच्च अधिकारियों के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि बकायेदारों और बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

[metaslider id="7337"]


[banner id="7349"]

Related Articles

Back to top button