उत्तराखंड
लक्सर पुलिस ने नशीले कैप्सूल के साथ आरोपी तस्कर को किया गिरफ्तार
कलयुग दर्शन (24×7)
रजत कुमार (लक्सर प्रभारी)
हरिद्वार। लक्सर पुलिस ने एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोभाल के निर्देश पर क्षेत्र में नशे के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है जिसके कब्जे से पुलिस टीम ने नशे के 139 कैप्सूल बरामद किए हैं शातिर आरोपी अकरम लक्सर के सुल्तानपुर का निवासी है लक्सर पुलिस आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश करने की तैयारी कर रही है। पुलिस टीम में एसआई आशीष भट्ट, हेड कांस्टेबल विनोद कुमार, कांस्टेबल संदीप, कांस्टेबल जगत सिंह, कांस्टेबल कपिल देव सहित कांस्टेबल अरुण कुमार आदि शामिल रहे।




