राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) का हुआ विस्तार, उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष सहित अन्य कई प्रदेशों के अध्यक्षों की की गई नियुक्ति

कलयुग दर्शन (24×7)
विनय कुमार (संवाददाता)
रुड़की। राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) की बैठक में प्रदेश अध्यक्षों एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए प्रमुख वरिष्ठ इंटक नेताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई, जिसमें प्रमुख रूप से उत्तराखंड इंटक प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक भट्ट, दिल्ली इंटक प्रदेश अध्यक्ष सुनील सूद, दिल्ली महिला इंटक अध्यक्ष श्रीमती कुसुम गुप्ता, राजस्थान महिला इंटक अध्यक्ष श्रीमती मधु सोनी, हरियाणा इंटक प्रदेश अध्यक्ष जसबीर चौधरी को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

राष्ट्रीय कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए गुलमेर चौधरी राष्ट्रीय महासचिव, श्रीराम माधवन राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, राजकुमार डबास राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, जुबैर काजी को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की अहम जिम्मेदारी सौंपी गई और निर्णय लिया गया कि शीघ्र ही अन्य प्रदेश अध्यक्षों की घोषणा एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा। बैठक में इंटक राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रवण गोस्वामी, संरक्षक पूर्व सांसद राजेंद्र बॉडी, वरिष्ठ नेता कलीम खान, राष्ट्रीय प्रवक्ता विशाल शर्मा, राष्ट्रीय महासचिव सुशील यादव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनुज गोस्वामी, इंटक राष्ट्रीय सचिव मुसर्रत अली (मोनू) एवं अन्य प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे।
[banner id="7349"]



