उत्तराखंड

भगवान बालाजी की शक्ति से बड़ी कोई शक्ति नहीं है: स्वामी श्यामसुंदर

कलयुग दर्शन (24×7)

राकेश वालिया (ब्यूरो चीफ)

हरिद्वार। श्यामपुर कांगड़ी स्थित श्री श्याम बैकुंठ धाम में भगवान बालाजी के दरबार का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में संत और श्रद्धालु भक्त शामिल हुए। भक्तों को संबोधित करते हुए श्री श्याम बैकुंठ धाम के परमाध्यक्ष स्वामी श्यामसुंदर महाराज ने कहा कि संसार में भगवान बालाजी की शक्ति से बड़ी कोई शक्ति नहीं है। जो भक्त विश्वास और श्रद्धा के साथ बालाजी के दरबार में हाजिरी लगाते हैं। बालाजी महाराज की कृपा से उनके सभी कष्ट और संकट दूर हो जाते हैं। महामंडलेश्वर स्वामी हरिचेतनानंद महाराज ने कहा कि गंगा तट पर संत महापुरूषों के सानिध्य में आयोजित होने वाले धार्मिक क्रियाकलापों से कल्याण और प्रगति का मार्ग प्रशस्त होता है। उन्होंने कहा कि बालाजी के परम भक्त स्वामी श्यामसुंदर महाराज द्वारा भक्तों के कल्याण के लिए बालाजी दरबार में हाजिरी लगाने वाले भक्तों का अवश्य ही कल्याण होगा।

इस अवसर पर महामंडलेश्वर स्वामी राजेश्वर दास, महामंडलेश्वर साध्वी भगवती पुरी, स्वामी सतीश गिरी, स्वामी ज्ञानानंद महाराज, स्वामी रविदेव शास्त्री, स्वामी सुतिक्ष्ण मुनि, स्वामी दिनेश दास, आरके वालिया, आशीष मेहता, अशोक त्यागी, रितेश शर्मा, अमित गुप्ता, प्रदीप सिंघल, राजेश अग्रवाल, गोपाल गर्ग, बीके मिश्रा, संजय शर्मा, अरविंद कुमार, शेखर अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, राजेेश गोयल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button