उत्तराखंड

नवरात्र पर यूनाइटेड परिवार ने लगाया मां अन्नपूर्णा का विशाल भंडारा

पूर्व मेयर गौरव गोयल ने भक्तों को प्रसाद वितरित कर मां का आशीर्वाद लिया

कलयुग दर्शन (24×7)

दीपक झा (संवाददाता)

रुड़की। नवरात्र के पावन अवसर पर यूनाइटेड परिवार की ओर से लालकुर्ती में मां अन्नपूर्णा के विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। भक्तों ने पूजा-अर्चना कर मां का आशीर्वाद लिया और भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में पूर्व मेयर गौरव गोयल ने पहुंचकर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया और स्वयं भी प्रसाद ग्रहण किया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मां दुर्गा सभी का कल्याण करने वाली हैं। नवरात्र के पावन दिनों में मां की विशेष कृपा भक्तों पर बरसती है। ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में सेवा, श्रद्धा और आपसी सद्भाव की भावना मजबूत होती है। यूनाइटेड परिवार के अध्यक्ष नीरज राव ने पूर्व मेयर गौरव गोयल का पटका पहनाकर स्वागत किया।

इस अवसर पर यूनाइटेड परिवार के संरक्षक वीरेंद्र पांडे, मोनू गुप्ता, अंकुश कटारिया, सोनू कुमार, आशीष कनौजिया, प्रदीप कुमार, प्रकाश सिंह बिष्ट, हर्षित, अमन, सागर, नीरज गगनेजा, आशीष, कन्हैया खंडेलवाल, आकाश कनौजिया, सुमित साहू, विशेष त्यागी, रोनित कनौजिया, नितिन दुआ, नवीन कुमार, अभिषेक, संदीप कुमार और गौतम कनौजिया सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button