उत्तराखंड

दो दोस्तों ने गेस्ट हाउस में ले जाकर ब्लैकमेल कर युवती से किया सामूहिक दुष्कर्म, गर्भपात भी कराया

कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज, नशीली कोल्ड ड्रिक पिलाकर दिया अंजाम

कलयुग दर्शन (24×7)

सरविन्द्र कुमार (सह संपादक)

हरिद्वार। जनपद हरिद्वार के लक्सर क्षेत्र में सामूहिक दुष्कर्म और ब्लैकमेल का मामला सामने आया है। आरोप है कि पीडि़ता गर्भवती भी हो गई थी, तब आरोपियों ने उसका गर्भपात भी करवाया था। आरोपी लगातार पीडि़ता को ब्लैकमेल कर उसका शारीरिक शोषण कर रहे थे। इसीलिए पीडि़ता ने परेशान होकर आत्महत्या करने का प्रयास भी किया, लेकिन परिजनों ने उसे बचा लिया था। इसके बाद ही पीडि़ता ने परिजनों को पूरी कहानी बताई। जानकारी के मुताबिक पीडि़ता ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि गांव के एक व्यक्ति से उसके दोस्ताना संबंध थे। वही दोस्त बीते साल 10 नवंबर 2024 को पीडि़ता को घुमाने के बहाने लक्सर के गेस्ट हाउस में ले गया था, जहां उसका एक और साथी पहले से मौजूद था। आरोप है कि दोनों दोस्तों ने पहले कोल्ड ड्रिंक में उसे नशीला पदार्थ दिया और फिर बारी-बारी से पीडि़ता के साथ दुष्कर्म किया।

इस दौरान आरोपियों ने पीडि़ता का अश्लील वीडियो भी बनाया। पीडि़ता की शिकायत के अनुसार आरोपी लगातार वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म कर रहे थे। इसी बीच पीडि़ता गर्भवती भी हो गई थी, लेकिन आरोपी ने उसका गर्भपात करा दिया। युवती के आरोपों के अनुसार 19 मार्च को एक आरोपी फिर से उसे होटल लेकर गया, जहां उसने फिर से पीडि़ता पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया। जब पीडि़ता ने मना किया तो आरोपी ने फिर से अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दी। आखिर में परेशान होकर पीडि़ता ने आत्महत्या करने का प्रयास किया, लेकिन परिजनों ने उसे बचा लिया। इसके बाद पीडि़ता ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजन और पीडि़ता अपनी शिकायत लेकर पुलिस के पास पहुंचे थे। इसके बाद पीडि़ता कोर्ट की शरण में गई। कोर्ट से आदेश जारी होने पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ लक्सर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया। कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

[metaslider id="7337"]


[banner id="7349"]

Related Articles

Back to top button