उत्तर प्रदेश

लखनऊ पार्टी कार्यालय पर राष्ट्रीय महासचिव अनिल दूबे से पार्टी के संगठनात्मक मुद्दे पर चर्चा की गई

कलयुग दर्शन (24×7)

हैदर अंसारी (सहारनपुर जिला प्रभारी)

सहारनपुर। लखनऊ पार्टी कार्यालय पर राष्ट्रीय महासचिव अनिल दूबे से पार्टी के संगठनात्मक मुद्दे पर चर्चा की गई। इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव अनिल दूबे ने कहा कि कार्यकर्ताओं को संगठन के बारे में पूर्ण जानकारी होनी चाहिए इसके लिए प्रत्येक जिले में जिला स्तर पर,मंडल स्तर पर प्रशिक्षण शिविर के माध्यम से कार्यकर्ताओं को अनुशासन, एकजुटता के बारे मे बताना चाहिए। कार्यशालाओं का आयोजन बहुत जरूरी है।

राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ नीरपाल सिंह ने कहा कि संगठन पार्टी की रीढ़ होती है। इसलिए संगठन को मजबूत करना अति आवश्यक है। पूर्व विधायक वीरपाल राठी व युवा प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र पटेल ने कहा कि जैसे जैसे विधानसभा के चुनाव नजदीक आ रहे हैं पार्टी में बूथ स्तर से लेकर जिला स्तर तक युवाओं को जिम्मेदारी सौंपी जानी चाहिए। इस दौरान प्रदेश कोषाध्यक्ष बी एल प्रेमी, वरिष्ठ नेता मुकेश चौधरी, मनोज कुमार, वीरेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।

[metaslider id="7337"]


[banner id="7349"]

Related Articles

Back to top button