जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा बैठक का आयोजन

कलयुग दर्शन (24×7)
अवधेश भूमिवाल (संवाददाता)
हरिद्वार। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा मायापुर स्थित कार्यालय में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग और स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष मुरली मनोहर ने कहा कि इस वर्ष हरिद्वार कांग्रेस बहुत धूमधाम से होली मिलन समारोह का आयोजन करने का निर्णय लिया है जिसमें आमजन बड़ी संख्या में भाग लेंगे। बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व प्रदेश महासचिव वरुण बालियान और प्रदेश कांग्रेस सचिव भगवती प्रसाद सेमवाल ने कहा कि होली मिलन समारोह बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजन किए जाएंगे। बैठक को संबोधित करते हुए वरिष्ठ नेता विकास सिंह और पार्षद विवेक भूषण विक्की ने कहा कि होली मिलन समारोह भव्य और दिव्य रूप से मनाया जाएगा।

बैठक को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस महासचिव राजीव भार्गव और महासचिव कैलाश भट्ट ने कहा कि इस वर्ष होली मिलन समारोह में भव्य फूलों की होली खेली जाएगी। बैठक को संबोधित करते हुए महिला कांग्रेस महानगर अध्यक्ष लता जोशी और वरिष्ठ नेता संजय सैनी ने कहा कि होली मिलन समारोह को भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा, जिसमें महिलाएं व युवा बड़ी संख्या में भागीदारी करेंगे। बैठक में मुख्य रूप से ब्लॉक अध्यक्ष अंकित चौहान, युवा नेता उत्कर्ष वालिया, बलराम गिरी कड़क, प्रहलाद चौहान, अनंत पाण्डेय, हिमांशु राजपूत, शुभम जोशी, आशीष प्रधान, राकेश गुप्ता, प्रदीप भाटिया, मुन्ना मास्टर, जावेद खान, शमीम आदि कांग्रेस जन उपस्थित रहे।
[banner id="7349"]



