उत्तराखंड

रमजान के पाक महीने में रोज़ा रखने के लिए इसरार सलमानी ने किया प्रेरित

कलयुग दर्शन (24×7)

मो नदीम (संपादक)

हरिद्वार। पवित्र रमजान माह के अवसर पर समाजसेवी इसरार सलमानी ने लोगों को रोज़ा रखने के लिए प्रेरित करते हुए इसकी महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि रमजान का महीना आत्मशुद्धि, संयम और इबादत का विशेष समय होता है। श्री सलमानी ने अपने संबोधन में बताया कि रोज़ा केवल भूखा-प्यासा रहने का नाम नहीं है, बल्कि यह इंसान को सब्र, त्याग और भाईचारे का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि रोज़ा रखने से व्यक्ति में आत्म अनुशासन बढ़ता है और अल्लाह की रहमत हासिल होती है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे रमजान के इस पवित्र महीने में अधिक से अधिक इबादत करें, जरूरतमंदों की मदद करें और आपसी सौहार्द बनाए रखें।

[metaslider id="7337"]


[banner id="7349"]

Related Articles

Back to top button