उत्तराखंड

त्याग तपस्या सत्यनिष्ठा की प्रतिमूर्ति थे आचार्य जगदीश मुनि: महामंडलेश्वर राम मुनि

कलयुग दर्शन (24×7)

दीपक कुमार (संवाददाता)

हरिद्वार। संत मंडल आश्रम हरिद्वार में ब्रह्मलीन महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 आचार्य जगदीश मुनि महाराज (पूर्व विधायक भाजपा, हरिद्वार) का 15वें निर्वाण दिवस पुण्यतिथि पर्व का बहुत ही श्रद्धा एवं उत्साहपूर्ण तरीके से मनाया गया। जिसमें प्रमुख अखाड़ो के महामंडलेश्वर सन्त महापुरुषों के साथ सैंकड़ों सन्तों एवं हजारों श्रद्धालुओं ने प्रतिभाग कर अपने श्रद्धा सुमन जगदीश मुनि जी की प्रतिमा पर अर्पित किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता सन्त मण्डल आश्रम के पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर स्वामी राम मुनि जी महाराज जी ने की एवं संचालन आचार्य अरविंद शास्त्री जी एवं स्वामी रवि देव शास्त्री जी ने किया।

कार्यक्रम में महामंडलेश्वर स्वामी हरिचेतनानंद जी,महामंडलेश्वर स्वामी रूपेन्द्र प्रकाश जी, स्वामी हरिहरानंद जी, महामंडलेश्वर स्वामी भगवत्स्वरूप जी, महंत राघवेन्द्र दास जी, महंत चिदविलासानन्द जी, महंत सुतीक्ष्ण मुनिजी, महंत गोविंद दास जी, महंत सूर्यांश मुनि जी, आदि सन्त महापुरुष एवं विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित रहें। हरिचेतनानंद जी ने कहा कि जगदीश मुनि जी को समस्त हरिद्वार के सन्त समाज ने एकतरफा समर्थन कर भाजपा का विधायक बनाने में भूमिका अदा की। उनके कार्यकाल में कभी किसी सन्त को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा।

भाजपा विधायक आदेश चौहान जी ने जगदीश मुनि जी के कालखंड के संघर्षों एवं राम मन्दिर आन्दोलन में मुनि जी की भूमिका पर प्रकाश डाला, पूर्व मंत्री हरिद्वार विधायक मदन कौशिक ने बताया कि किस प्रकार राम मंदिर आंदोलन के लिए मुनि जी की अगुवाई में राम ज्योति यात्रा निकाली गई जिसमें लाखों रामसेवको ने प्रतिभाग किया। बाबरी विध्वंस को लेकर सात प्रमुख जनों पर मुकदमा लगने वालो में एक नाम मुनि जी का भी रहा। राकेश गिरी प्रदेश उपाध्यक्ष उत्तराखंड ने कहा कि हिंदुत्व के लिए जगदीश मुनि का योगदान अविस्मरणीय रहेगा। प्रदेश प्रवक्ता सन्दीप सिंहानिया ने कहा कि समस्त हिन्दू समाज के लिये गुरुजी प्रेरणास्रोत है उनके विचार आज के युग में बहुत ही प्रासंगिक है।

श्रद्धांजलि सम्बोधन में राम मुनि जी ने साथ बिताए हुए पुराने पलों को याद करते हुए राम जन्मभूमि के समय उनके द्वारा किए गए योगदान को याद किया उन्होंने बताया कि राम जन्मभूमि के लिए शिला पूजन व ज्योति यात्रा निकालने में हरिद्वार से जगदीश मुनि जी ने अग्रणी भूमिका निभाई। सच्चाई एवं त्याग के पथ पर चलते हुए भाजपा के लिए नए आयाम स्थापित किये। हरिद्वार मेयर श्रीमती किरण जैसल ने भी अपने विचार व्यक्त किए। मेदान्ता अस्पताल नोएडा के प्रशिक्षित डॉक्टरों की टीम द्वारा आश्रम में निःशुल्क मेडिकल कैम्प में सैंकड़ों रोगियों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ प्राप्त किया। डॉ विपुल रोहिला संगीत शास्त्री की टीम द्वारा मनमोहक भक्ति संगीत सारगर्भित भजनों द्वारा प्रस्तुत किया गया।

कार्यक्रम में ओबीसी मोर्चा से प्रदेश महामंत्री राजबीर कश्यप, भगत श्री नरेश बर्फानी जी, श्री स्वामी कुंभ ऋषि जी, श्री तुलसीदास जी, श्री छाजू राम जी महाराज, मेला राम प्रजापति पूर्व राज्य मंत्री, शोभाराम प्रजापति राज्य मंत्री उत्तराखंड, जगदीश लाल पाहवा, प्रमोद शर्मा, डॉक्टर के के लाम्बा हरियाणा, डॉ के के वर्मा हिमाचल, श्रीमती मुनेशपाल प्रदेश उपाध्यक्ष ओबीसी मोर्चा, श्री तरुण नैयर जिला उपाध्यक्ष, श्री पवनदीप कुमार, श्री सुंदरलाल, शिव शंकर लाल, श्री लाल सिंह, मांगेराम प्रजापति, अमित प्रजापति पार्षद, सतीश कुमार, ओम प्रकाश प्रजापति, लेखराज प्रजापति, विकास सिंह भगत सिंह रावत,शुभम शर्मा, सचिन प्रधान, रितेश शर्मा, अरुण चौधरी,नीरज परमार, लौकी राम प्रजापति, सत्यवान प्रबंधक संत मंडल,अदित्य प्रजापति, श्री विवेक लोधी, प्रदीप प्रजापति, प्रवीण बर्दिया, रामलाल प्रजापति, श्री धर्मेंद्र लोधी, राम मेहर, विनोद शर्मा सतीश प्रजापति, इत्यादि हज़ारों महानुभावों ने भाग लिया।

[metaslider id="7337"]


[banner id="7349"]

Related Articles

Back to top button