उत्तर प्रदेश

2027 में जयंत चौधरी बनेंगे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री: चौधरी नीरपाल

कलयुग दर्शन (24×7)

हैदर अंसारी (सहारनपुर जिला प्रभारी)

गांव दौलतपुर में राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व राज्यमंत्री चौ नीरपाल सिंह ने दलित समाज के लोगों को रालोद में शामिल करते हुए कहा कि राष्ट्रीय लोकदल हर वर्ग की पहली पसंद बनता जा रहा है। जयंत चौधरी की बढ़ती लोकप्रियता से आज हर जाति धर्म के लोग ज्यादा से ज्यादा रालोद से जुड़ रहे है और 2027 के विधानसभा चुनाव में सभी वर्गों का समर्थन ही जयंत चौधरी को उत्तर प्रदेश का मुख्य मंत्री बनाएगा।

मुस्लिम समुदाय भी रालोद के साथ बड़ी संख्या में जुड़ रहा है। जयंत चौधरी किसानों के अलावा युवाओं के भी नेता बन गए। पूरे प्रदेश का युवा उन्हें अपना आइडियल मान रहा है। इस अवसर पर शीशपाल नानकचंद, प्रेमपाल, वीर सिंह, राकेश, यूसुफ, फैजान, अनिल कुमार, राज सिंह, मुकेश, गजेंद्र आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button