उत्तराखंड

नवोदय विद्यालय के निकट मैन रोड पर बने नाले की बाउंड्री वॉल क्षतिग्रस्त, हो सकता है बड़ा हादसा, जनता में भारी रोष

कलयुग दर्शन (24×7)

नरेश मित्तल (संवाददाता)

हरिद्वार। थाना सिडकुल क्षेत्र में नवोदय विद्यालय के पास बने नाले की बाउंड्री वॉल काफी समय से क्षतिग्रस्त हो रखी है। मेन रोड पर बने नाले की क्षतिग्रस्त बाउंड्री वॉल के कारण नाले में गिरकर कोई भी बड़ा हादसा हो सकता है। नवोदय विद्यालय में प्रतिदिन काफी लोगों का आना-जाना लगा रहता है। इस रोड पर भारी संख्या में ट्रैफिक होने के कारण हर समय किसी बड़े हादसे का अंदेशा बना रहता है। नाले की बाउंड्री वॉल काफी समय से क्षतिग्रस्त पड़ी हुई है।

इस रोड पर वंदना कटारिया स्टेडियम का मुख्य मार्ग है। जिस कारण सपोर्ट के काफी बच्चों का भी इस मार्ग से आना-जाना लगा रहता है। और यह मार्ग ग्राम रोशनाबाद आन्नेकी औरंगाबाद जैसे महत्वपूर्ण गांवों को सिडकुल से जोड़ता है। इस कारण इस मार्ग पर हर समय हैवी ट्रैफिक की आवा जाही लगी रहती है। जिसके चलते इस पुलिया में गिरकर कोई बड़ा हादसा होने की संभावना हर समय बनी रहती है।

इसके निकट पुलिस लाइन का भी मुख्य मार्ग है। जिसके चलते इस मार्ग से कई बड़े अधिकारियों का भी आना जाना लगा रहता है। लेकिन किसी भी अधिकारी या विभाग की इस पर कोई दृष्टि नहीं पड़ती। जबकि स्थानीय लोगों में यह मुद्दा चर्चा का विषय बना हुआ है। शिवालिक नगर नगर पालिका के पदाधिकारी एवं कर्मचारियों की भी नजर इस ओर नहीं जाती। क्या सभी जिम्मेदार व्यक्ति इस जगह पर बड़े हादसे की इंतजार में है कि इस जगह पर किसी कारण वश बड़ा हादसा होने पर ही जिम्मेदार व्यक्ति इस ओर ध्यान देंगे।

वैसे तो शहर में विकास के नाम पर बड़ी-बड़ी बातें की जाती है। लेकिन जिन जगहों पर असली विकास की जरूरत है उन जगहों पर किसी का ध्यान नहीं जाता। क्या संबंधित विभाग किसी बड़े हादसे की इंतजार में है। देखते हैं कब मिलेगा क्षेत्र की जनता को इस समस्या से निदान। यह मुद्दा क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

[metaslider id="7337"]


[banner id="7349"]

Related Articles

Back to top button