श्रद्धांजलि सभा में पहुंचे राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ नीरपाल सिंह

कलयुग दर्शन (24×7)
हैदर अंसारी (सहारनपुर जिला प्रभारी)
गांव टीकरी में पूर्व विधायक वीरपाल राठी के पिताजी चौधरी मांगेराम सरपंच की श्रद्धांजलि सभा में पहुंचे राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व राज्यमंत्री चौ नीरपाल सिंह ने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि चौधरी मांगेराम सरपंच एक ईमानदार बेदाग छवि के व्यक्ति रहे। उन्होंने हमेशा कमजोर वर्ग की सहायता की, सादगी, शालीनता उनके अंदर कूट कूट कर भरी थी। उनके जाने के बाद सारा गांव गुहांड उन्हें दिल से श्रद्धांजलि दे रहा है। चौधरी नीरपाल सिंह ने कहा कि चौधरी मांगेराम सरपंच के सुपुत्र छपरौली से पूर्व विधायक वीरपाल राठी उन्हीं के पद चिन्हों पर चलकर समाज की सेवा कर रहे है।

वीरपाल राठी गरीब, किसान, मजदूर की आवाज है। श्रद्धांजलि सभा में सांसद डॉ राजकुमार सांगवान, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सुखबीर गठिना, पूर्व मंत्री चौ साहब सिंह, पूर्व मंत्री कुलदीप उज्जवल, खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष दीपक तोमर,सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष कर्नल ब्रह्म सिंह, रालोद छात्र सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ राजीव, खाप चौधरी देवेंद्र बामनौली, खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय महासचिव डॉ संजीव आर्य, पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष योगेंद्र चेयरमैन, आनंद चिल्लर आदि वरिष्ठ नेताओं ने श्रद्धांजलि दी। संचालन चौ वीरेंद्र ने किया।
[banner id="7349"]



