उत्तर प्रदेश

फौजी हमारे देश की आन, बान और शान है: चौधरी नीरपाल

कलयुग दर्शन (24×7)

हैदर अंसारी (सहारनपुर जिला प्रभारी)

पानीपत में भूतपूर्व सैनिक संगठन इसराना ने सैनिक भवन पहुंचने पर राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व राज्यमंत्री चौ नीरपाल सिंह का जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम के संयोजक कैप्टेन प्रताप सिंह,डॉ सतवीर सहरावत, सूबेदार अजीत कुंडू, सूबेदार राजवीर जागलान, सुबेदार स्वराज, महासचिव वारंट ऑफिसर सूरजभान, हवलदार रणधीर, श्रीपाल ढाका ने शॉल भेंट करते हुए कहा कि चौधरी नीरपाल सिंह पूरे देश में खिलाड़ियों को सम्मानित, प्रोत्साहित करने में जी जान से लगे हुए हैं, खेलों के माध्यम से बच्चों का भविष्य संवारने में सहयोग के लिए हम सभी फौजी भाई चौधरी नीरपाल सिंह को साधुवाद और अपना आशीर्वाद देते है।

इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व राज्यमंत्री चौ नीरपाल सिंह ने कहा कि में सैनिक भवन में फौजी भाइयों के बीच आकर अपने आप को गौरवांकित महसूस कर रहा हूं। मेरा फौजी भाइयों ने दिल से स्वागत किया है इसके लिए में सभी का आभार व्यक्त करता हूं और सैनिक भवन में भी सैनिकों के खिलाड़ियों के लिए पूरा सहयोग करेंगे। इस दौरान संयुक किसान मजदूर यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ राजवीर सिंह मुंडेट, जाट महासभा के अध्यक्ष मुकेश चौधरी, रालोद पंजाब अध्यक्ष नक्षत्र सिंह सोहेल, किसान यूनियन हरियाणा के अध्यक्ष रणधीर सिंह पानु, राजदीप ढाका, कुकू चौधरी करोड़ी ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

[metaslider id="7337"]


[banner id="7349"]

Related Articles

Back to top button