डॉ विशाल गर्ग को जन्मदिन पर दी बधाई

कलयुग दर्शन (24×7)
सागर कुमार (सह संपादक)
हरिद्वार। भाजपा कार्यकर्ता एवं समाज सेवक लोगों ने डॉ विशाल गर्ग को जन्मदिन पर दी बधाई। रानीपुर विवेक विहार स्थित डॉ विशाल गर्ग के कार्यालय पर पहुंच कर भाजपा कार्यकर्ता एवं समाज सेवक लोगों ने जन्मदिन के अवसर पर फूल का गुलदस्ता देखकर एवं मिठाई खिलाकर दी बधाई। भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी शहनवाज सलमानी एवं जिला संयोजक गुलाम साबिर ने जन्मदिन के अवसर पर फूल का गुलदस्ता देकर जन्मदिन की बधाई दी।

शहनवाज सलमानी ने बधाई देते हुए बताया है कि डॉ विशाल गर्ग समय-समय पर समाज में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं चाहे वह किसी भी धर्म-जाति का हो। हमेशा ही वह लोगों की मदद के लिए तैयार रहते हैं। भाजपा के वरिष्ठ नेता मनोज गौतम ने भी जन्मदिन के अवसर पर शॉल उड़ा कर एवं मिठाई खिलाकर डॉ विशाल गर्ग को बधाई देते हुए बताया है कि डॉ विशाल गर्ग भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता है उन्होंने समय-समय पर भाजपा के लिए काम किया है चाहे वह लोकसभा हो या विधानसभा हो या नगर निगम चुनाव हो उनकी अहम भागीदारी रही है। बधाई देने में मनोज गौतम गुलाम साबिर शहनवाज सलमानी विशाल खैरवाल नंदू ठाकुर मुकेश गौतम आदि लोग उपस्थित रहे।
[banner id="7349"]



