उत्तराखंड

श्यामपुर थाना पुलिस ने युवाओं में नशे का जहर घोलने वाले नशा तस्कर को 10.15 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया

कलयुग दर्शन (24×7)

सरविन्द्र कुमार (संवाददाता)

हरिद्वार। श्यामपुर थाना पुलिस ने युवाओं में नशे का जहर घोलने वाले नशा तस्कर को 10.15 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह द्वारा सभी थाना प्रभारियों को नशे का कारोबार करने वाले नशा तस्करों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए हुए हैं। मिली जानकारी के अनुसार श्यामपुर थाना प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिंह भंडारी के नेतृत्व में टीमें गठित कर अवैध नशे की बिक्री को लेकर क्षेत्र में अभियान चलाया हुआ है। श्यामपुर थाना पुलिस को उसे समय बड़ी सफलता हाथ लगी जब गठित पुलिस टीम द्वारा चेकिंग अभियान के दौरान चौकी चंडीघाट क्षेत्र अंतर्गत गौरीशंकर पार्किंग के पास से एक आरोपी आजम पुत्र नूरहसन निवासी ग्राम बुढ़ाहेड़ी थाना पथरी को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया।

वहीं इस बाबत पर श्यामपुर थाना निरीक्षक प्रभारी मनोहर सिंह भंडारी ने बताया की चेकिंग के दौरान एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से 10.15 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। उन्होंने बताया कि आरोपी के आपराधिक इतिहास की जानकारी ली गई तो आरोपी पर पूर्व में थाना पथरी समेत थाना खानपुर में दो मुकदमे दर्ज है। उन्होंने बताया कि बरामद स्मैक की कीमत तीन लाख, चार हजार, पांच सौ रुपए आंकी गई है। आरोपी क्षेत्र के ही रहने वाले लोगों को स्मैक बेचकर दुगने पैसे कमाता था, आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।

[metaslider id="7337"]


[banner id="7349"]

Related Articles

Back to top button