
कलयुग दर्शन (24×7)
हिमांशु (संवाददाता)
हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। कोतवाली पुलिस ने दो चोरियों का खुलासा करते हुए दो चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी किया गया समान बरामद किया है। मिली जानकारी के अनुसार, रानीपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत शिवालिक नगर स्थित दो घरों में दो चोरियों की घटना से क्षेत्र में चर्चाएं तेज हो गई थी, वहीं चोरी का जल्द खुलासा करने के लिए उच्चाधिकारिण द्वारा अज्ञात चोरों की तलाश को लेकर दिशा निर्देश दिए थे। वही रानीपुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक आशुतोष राणा के नेतृत्व में पुलिस टीमें गठित कर चेकिंग अभियान के दौरान इंद्रलोक कॉलोनी की तरफ से आने वाले कच्चे रास्ते से दो आरोपियों विकास उर्फ डीके ओर राजू कुमार को गिरफ्तार कर दोनों चोरों से चोरी किए गए समान को बरामद किया गया है।

वहीं इस बाबत पर रानीपुर कोतवाली प्रभारी आशुतोष राणा ने बताया कि दो अज्ञात चोरों द्वारा 26 फरवरी को शिवालिक नगर स्थित दो अलग-अलग घरों से चोरों द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था, शनिवार को चेकिंग के दौरान दोनों चोरों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि पूछताछ पर आरोपियों ने बताया कि दोनों सगे भाई चोरी की योजना बनाकर चोरी का समान सस्ते दामों पर बेचकर नशे की लत को पूरा करते थे। कोतवाली निरीक्षक ने बताया कि दोनों सगे भाई मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश के निवासी हैं और एक पर गैंगस्टर सहित सिडकुल ओर रानीपुर में 12 मुकदमे दर्ज हैं, पहले भी चोरी के मामले में जेल जा चुके हैं। दोनों आरोपियों पर वैधानिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया है, पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों की कुंडली खंगाल रही है।
[banner id="7349"]



