नगर व आसपास के क्षेत्रों में तीसरे जुमा की नमाज की गई अकीकत के साथ अदा

कलयुग दर्शन (24×7)
विजय कुमार (ब्यूरो चीफ)
रुड़की। रमजान-उल-मुबारक के तीसरे जुमा की नमाज नगर और आसपास के क्षेत्रों में अकीदत के साथ अदा कर मुल्क की खुशहाली तथा अमनों सलामती और भाईचारे की दुआ मांगी गई। रुड़की नगर की प्रमुख जामा मस्जिद में जुमा की नमाज मुफ्ती मोहम्मद सलीम ने अदा कराई, जबकि जुमा की नमाज से पहले तकरीर करते हुए मदरसा रहमानिया के प्रधानाचार्य मौलाना अजहर उल हक ने कहा कि रोजा रखने से मन और शरीर दोनों का शुद्धिकरण होता है। उन्होंने कहा कि इंसान इस पाक महीने में अल्लाह को याद करने में साथ ही अपने अंदर की इच्छाओं पर नियंत्रण रख पूरे महीने इबादत करता है। रमजान के दिनों में क्योंकि हर रोजेदार अल्लाह के करीब होता है, इसलिए पांचो वक्त की फर्ज नमाज अदा करने के साथ-साथ तराबीह की नमाज भी अदा करते हैं, जिससे उसकी योगिक क्रियाएं भी हो जाती हैं। उन्होंने कहा कि रोजा हमें इंसानियत सिखाता है और दूसरों की भलाई करने का जज्बा देता है। रमजान में रोजेदार सभी धर्म से जुड़े लोगों के साथ रोजा इफ्तार की रस्मों में शरीक होकर आपसी भाईचारा और एकता का भी पैगाम देते हैं।

इस अवसर पर मौलाना अरशद कासमी, मौलाना मोहम्मद हारुन, कारी नफीस अहमद, मौलाना मोहम्मद यूसुफ, कारी जाकिर हुसैन, कारी कलीमुद्दीन, कारी मोहम्मद जफर, हाफिज अशरफ हुसैन, कारी सरफराज अली, मोहम्मद मोफीक, अफजल मंगलौरी, हाजी मोहम्मद सलीम खान, हाफिज मोहम्मद वसीम, हाजी मोहम्मद मुस्तकीम,कारी एहतेशाम,कारी कलीम अहमद,हाजी नौशाद अहमद,इमाम नदीम उल हक,शेख अहमद जमांं, इमरान देशभक्त, एडवोकेट कौसर सिद्दीकी, हाजी गुलफाम अहमद, अता उरर्हमान अंसारी, अलीम सिद्दीकी, मकसूद हसन, सैयद नफीसुल हसन, मोहम्मद जहांगीर, बिट्टन त्यागी, सलमान फरीदी आदि बड़ी संख्या रोजेदारों ने नमाज अदा की। नगर निगम की ओर से जमा मस्जिद सहित नगर की तमाम मस्जिदों एवं मुस्लिम मुहल्लों में विशेष रूप से सफाई व्यवस्था कराई गई।



