मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सचिवालय में विकास कार्यों, घोषणाओं एवं अन्य कार्यों की समीक्षा बैठक की

कलयुग दर्शन (24×7)
मो नदीम (संपादक)
देहरादून। सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नैनीताल एवं ऊधमसिंहनगर जनपद के अंतर्गत आने वाली विधानसभाओं के विकास कार्यों, घोषणाओं एवं अन्य कार्यों की समीक्षा बैठक की। इस दौरान विधायकगणों द्वारा क्षेत्र के विकास से सम्बंधित रखे गए विभिन्न विषयों पर अधिकारियों को शीघ्र कार्यवाही के निर्देश दिए।

विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिकारियों को निर्देश दिए कि जन समस्याओं के समाधान हेतु विधायकगणों के साथ निरंतर संवाद किया जाए। जिन योजनाओं में एक से अधिक विभागों की सहभागिता है, उनके प्रभावी क्रियान्वयन हेतु आपसी समन्वय स्थापित किया जाए।

अधिकारियों को आगामी वर्षाकाल को ध्यान में रखते हुए बरसात से पूर्व सभी आवश्यक कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। गर्मियों में अनावश्यक बिजली कटौती न करने एवं पेयजल की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु भी अधिकारियों को निर्देशित किया। बैठक में माननीय कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा, राम सिंह कैरा, बंशीधर भगत, दीवान सिंह बिष्ट, त्रिलोक सिंह चीमा, शिव अरोड़ा, श्रीमती सरिता आर्या, डॉ. मोहन सिंह बिष्ट उपस्थित रहे।




