उत्तराखंड

राष्ट्रीय मातृत्व दिवस पर पोषण व स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

कलयुग दर्शन (24×7)

संदीप कुमार (संवाददाता)

हरिद्वार। नीति आयोग के आकांक्षी ब्लॉक बहादराबाद के बाल विकास परियोजना बहादराबाद द्वितीय के अंतर्गत संपूर्णता अभियान 2.0 के तहत आंगनवाड़ी केंद्र सीतापुर 1 व 2 में राष्ट्रीय मातृत्व दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं को मातृत्व दिवस के महत्व के बारे में जागरूक किया गया तथा गर्भवती व धात्री महिलाओं को पोषण संबंधी आवश्यक जानकारी दी गई। इस दौरान बताया गया कि जन्म के बाद शिशु को छह माह तक केवल मां का दूध ही देना चाहिए तथा सातवें महीने से ऊपरी आहार शुरू करना जरूरी है, जिससे बच्चे का समुचित विकास हो सके। कार्यक्रम में किशोरी बालिकाओं को एनीमिया के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी गई और उन्हें सेनेटरी पैड के उपयोग के प्रति जागरूक किया गया।

साथ ही सभी किशोरियों को किशोरी किट का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी बाल विकास परियोजना अधिकारी श्रीमती गीतिका ने की। इस अवसर पर सुपरवाइजर अर्चना, क्षेत्रीय सभासद विनीत चौहान, नीति आयोग से नरेंद्र गुप्ता, वालंटियर नयन घई तथा आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां पूनम, यशोदा, सरिता, विनीता, सुमन और सीमा सहित कई लोग उपस्थित रहे। किशोरियों द्वारा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ और पोषण विषय पर पेंटिंग बनाकर जागरूकता का संदेश भी दिया गया। कार्यक्रम में दो धात्री महिलाओं को महालक्ष्मी किट वितरित की गई। साथ ही प्रभारी सीडीपीओ श्रीमती गीतिका ने महिलाओं व किशोरियों को विभागीय योजनाओं और पोषण के महत्व की जानकारी दी, जबकि सुपरवाइजर अर्चना ने टीकाकरण और पोषाहार पर विस्तार से प्रकाश डाला।

Related Articles

Back to top button