विधायक रवि बहादुर ने किया सड़क निर्माण कार्य का उद्घाटन

कलयुग दर्शन (24×7)
सागर कुमार (सह संपादक)
हरिद्वार। ज्वालापुर विधायक रवि बहादुर ने विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कोटा मुरादनगर में आंतरिक सड़कों के निर्माण कार्य का ग्रामीणों के साथ फीता काटकर उद्घाटन किया। इस दौरान विधायक रवि बहादुर ने कहा कि क्षेत्र का विकास उनकी प्रथमिकता में है। राज्य योजन से लगभग 1 करोड़ 20 लाख रुपये की लागत से बनने वाली इंटरलॉकिंग टाइल सड़कांे का निर्माण होने पर क्षेत्र की जनता को सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं के समाधान के साथ विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले अधिकांश गांवों के सभी मार्गाे को दुरस्त कराया जाएगा।

इस अवसर पर प्रधान मुज्जमिल, क्षेत्र पंचायत नदीम अली, जिला पंचायत सदस्य उस्मान अली रावत, अरशद, उप प्रधान अनीश, कारी शहजाद, एजाज़ अली, अब्दुल हसीब, इरशाद सलमानी, शमीम, शमशेर प्रधान, मोअज्जम, शोएब, शहजाद अली, लोकेश सैनी, सुरेंद्र कुमार, रणधीर कुमार, डा.मांगेराम, मो.शमी, सोनी सलमानी, बुंदु, रविंद्र सैनी, बीरेंद्र सैनी, राजू सैनी, राव दिलशाद, आलम मिस्त्री, मोबिन, महरूफ सलमानी, सैफ अली, बाबर अली, अंकित कटारिया, नदीम आदि मौजूद रहे।



