उत्तराखंड

उत्तराखंड क्रांति दल की बैठक आयोजित

विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं कार्यकर्ता: पंकज व्यास

कलयुग दर्शन (24×7)

पारस कुमार (संवाददाता)

हरिद्वार। उत्तराखंड क्रांति दल की बैठक भूपतवाला स्थित कैंप कार्यालय पर आयोजित की गयी। बैठक को संबोधित करते हुए दल के कार्यकारी केंद्रीय अध्यक्ष संगठन पंकज व्यास ने कहा कि सभी कार्यकर्ता विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जूट जाएं। पंकज व्यास ने हरिद्वार जिलाध्यक्ष व महानगर अध्यक्ष को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में सदस्यता अभियान चलाएं और घर-घर जाकर जनता को दल से जोड़ने का काम करें। केंद्रीय उपाध्यक्ष बहादुर सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश को लूटने का काम कर रही भाजपा और कांग्रेस मुक्त उत्तराखंड बनाना है। व्यापार प्रकोष्ठ के केंद्रीय अध्यक्ष सुमित अरोड़ा ने कहा कि मूलभूत सुविधा देने में नाकाम सरकार से आम जनता त्रस्त है। पहाड़ांे से पलायन, बढ़ती बेरोज़गारी, बंद होते विद्यालय सरकार की नाकामी को दर्शा रहे हैं। सुमित अरोड़ा ने कहा कि चारधाम यात्रा शुरू होने वाली है।

सरकार के तमाम दावों के बावजूद ढाबों, होटल, रेस्टोरेंट को बुकिंग के 20-25 दिनों बाद भी व्यावसायिक सिलेंडर उपलब्ध नहीं हो पा रहे हैं। जिलाध्यक्ष गोकुल सिंह रावत ने कहा कि केंद्रीय पदाधिकारियों के आदेशानुसार जिले में सदस्यता अभियान शुरू किया जाएगा एवं हजारों लोगों को दल से जोड़ा जाएगा। बैठक में मुख्य रूप से केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संगठन पंकज व्यास, केंद्रीय उपाध्यक्ष बहादुर सिंह रावत, केंद्रीय अध्यक्ष व्यापार प्रकोष्ठ सुमित अरोड़ा, केंद्रीय महामंत्री व्यापार प्रकोष्ठ संदीप अग्रवाल, जिला अध्यक्ष गोकुल सिंह रावत, कार्यकारी जिलाध्यक्ष अध्यक्ष मामराज सिंह बिष्ट, जिला महामंत्री रवि जैन सहित कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button