उत्तराखंड

रोहालकी-किशनपुर में डॉ. प्यारेलाल चौहान की 89वीं जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई

कलयुग दर्शन (24×7)

अमित वालिया (संवाददाता)

हरिद्वार। सम्राट पृथ्वीराज चौहान स्नातकोत्तर महाविद्यालय, रोहालकी-किशनपुर में बुधवार को संस्थापक एवं पूर्व प्राचार्य/निदेशक स्वर्गीय डॉ. प्यारेलाल चौहान की 89वीं जयंती “जयंती उत्सव” के रूप में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 9:30 बजे महाविद्यालय परिसर में यज्ञ के आयोजन के साथ हुआ। इसके पश्चात उपस्थित अतिथियों एवं शिक्षकों ने डॉ. चौहान की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर महाविद्यालय प्रबंध समिति के सदस्यों ने डॉ. प्यारेलाल चौहान द्वारा संस्थान की स्थापना एवं उसके विकास में दिए गए योगदान को याद करते हुए उनके कार्यों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के अंतर्गत स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में विद्यार्थियों एवं अन्य लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए रक्तदान किया।

इस मौके पर प्रबंध समिति के अध्यक्ष दिनेश कुमार, सचिव राणा नंदलाल सिंह, उपसचिव ललित कुमार, कोषाध्यक्ष बलदेव सिंह आर्य, आय-व्यय निरीक्षक इन्द्राज सिंह सहित समिति के सदस्य दयानन्द चौहान, राजेन्द्र चौहान, प्रमोद कुमार, चन्द्रभान सैनी, रामकुमार चौहान, राजकुमार, बिरम सिंह तथा साधारण सभा के सदस्य तरसेम सिंह (एडवोकेट), सतीश चौहान आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. दीपा चौहान, समस्त प्रवक्तागण, शिक्षणेत्तर कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं भी मौजूद रहे। साथ ही डॉ. चौहान की पुत्रवधू एवं पौत्र ओजस चौहान की उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया। जयंती समारोह का समापन श्रद्धा, सम्मान और सामाजिक सेवा के संदेश के साथ हुआ।

Related Articles

Back to top button