उत्तराखंड

जयंत चौधरी 2 मई को गुरुकुल नारसन के हरजौली गांव में जनसभा को करेंगे संबोधित

कलयुग दर्शन (24×7)

नरेश मित्तल (संवाददाता)

देहरादून के उज्जवल रेस्टोरेंट में प्रेस वार्ता करते हुए राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी चौ नीरपाल सिंह ने कहा कि केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी की 2 मई को उत्तराखंड में होने वाली पहली जनसभा को लेकर राष्ट्रीय लोकदल के सभी कार्यकर्ता उत्साहित हैं।अपने नेता का भव्य स्वागत करने के लिए 2 मई का इंतजार कर रहे है। चौधरी नीरपाल सिंह ने सभी रालोद कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि जयंत चौधरी की 2 मई को गुरुकुल नारसन के हरजौली गांव में होने वाली पहली जनसभा को सफल बनाने के लिए जी जान से जुट जाए।

गांव गांव जनसंपर्क, नुक्कड़ सभाएं करके प्रोग्राम का प्रचार प्रसार करे। प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र पंत ने कहा कि जयंत चौधरी के उत्तराखंड आगमन से पार्टी में नई जान पड़ेगी। कार्यकर्ताओं में नई उर्जा का संचार होगा। राष्ट्रीय लोकदल उत्तराखंड में मजबूत होगा। इसका लाभ 2027 विधानसभा चुनाव में मिलेगा। इस अवसर पर खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष रूपिन चौधरी, जितेंद्र बालियान, संजय इतोरिया उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button