उत्तराखंड

थाना पथरी पुलिस ने इब्राहिमपुर मारपीट मामले में फरार ईनामी आरोपी को किया गिरफ्तार

कलयुग दर्शन (24×7)

सरविन्द्र कुमार (संवाददाता)

हरिद्वार। थाना पथरी पुलिस ने पांच-पांच हजार के ईनामी दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ग्राम इब्राहिमपुर में दो पक्षों में हुई मारपीट के मामले में फरार चलने पर पुलिस ने दोनों पर पांच-पांच हजार का ईनाम घोषित किया था। ऑपरेशन प्रहार के तहत एसएसपी ने सभी थाना कोतवाली प्रभारियों को नशे के कारोबार में लिप्त, संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों और ईनामी अपराधियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

निर्देशों के अनुपालन में थाना पथरी पुलिस टीम ने ग्राम इब्राहिमपुर में दो पक्षों में हुई मारपीट के मामले में दर्ज मुकद्मे में वांछित चल रहे ईनामी आरोपी फिरोज पुत्र रिफाकत व शौकत पुत्र लियाकत के घर पर दबिश देकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम में एसएसआई उपेन्द्र सिंह, एसआई बबलू चौहान, कांस्टेबल सुशील कुमार, ब्रह्मदत्त जोशी, अजीत तोमर शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button