उत्तराखंड

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने की उपभोक्ताओं को समय पर गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने की मांग

विवाह समारोह के लिए मिलें दस सिलेंडर: अशोक शर्मा

कलयुग दर्शन (24×7)

सागर कुमार (सह संपादक)

हरिद्वार। वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व सभासद अशोक शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जिला पूर्ति अधिकारी से मिलकर उपभोक्ताओं को समय पर रसोई गैस उपलब्ध कराने की मांग की है। इस दौरान अशोक शर्मा ने कहा कि रसोई गैस सिलेंडर नहीं मिलने घरेलू उपभोक्ता, होटल, ढाबा संचालक परेशान हैं। प्रशासन के तमाम दावों के बावजूद बुकिंग कराने के बाद भी उपभोक्ताओं को समय पर सिलेंडर नहीं मिल पा रहा विवाह समारोह लिए भी लोगों को गैस नहीं मिल पा रही है। विवाह समारोह के लिए कम से कम 10 सिलेंडर उपलब्ध कराए जाएं। अशोक शर्मा ने कहा कि जब आम उपभोक्ताओं, व्यापारियों को एक सिलेंडर के लिए भटकना पड़ रहा है तो सद्भावना सम्मेलन जैसे विशाल आयोजन के लिए गैस कहां से उपलब्ध करायी गयी। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा शुरू होने वाली है। सरकार लोगों को यात्रा पर आने के लिए आमंत्रित कर रही है। ऐसे में सरकार को रसोई गैस की कमी को दूर करना चाहिए। यशवंत सैनी एवं रकित वालिया ने कहा कि बुकिंग के बाद भी समय से गैस नहीं मिलने से गृहणियां परेशान हैं। गैस एजेंसी संचालक मनमाना रवैया अपना रहे हैं। जिलाधिकारी द्वारा नोडल अधिकारियों की नियुक्ति करने के बाद हालात में कोई सुधार नहीं हो रहा है।

पार्षद सुनील कुमार, जतिन हांडा व रविश भटीजा ने कहा कि गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर रोक लगायी जाए। उपभोक्ताओं को परेशान करने के बजाए समय पर सिलेंडर उपलब्ध कराया जाए। महिला कांग्रेस नेत्री लता जोशी व विमला पांडेय ने कहा कि गैस नहीं मिलने से महिलाओं का रसोई चलाना मुश्किल हो गया है। स्कूल भी खुल गए हैं। गैस की कमी के चलते बच्चों के लिए नाश्ता आदि तैयार करने में भी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। इस दौरान दिव्यांग अग्रवाल, सुहेल कुरैशी, नोमान अंसारी, नितिन तेश्वर, सुंदर मनवाल, उज्जवल वालिया, तेज प्रकाश साहू, जगदीप असवाल, शैलेंद्र सिंह, वसीम सलमानी, आशु श्रीवास्तव, नीटू शर्मा, हरद्वारी लाल, राजेंद्र श्रीवास्तव, वीरेंद्र भारद्वाज, मनोज जाटव, मंजू गोस्वामी, मेहरबान खान, सईदा कुरैशी, देवेश गौतम, अजय, आकाश बिरला, रणवीर शर्मा, लक्की महाजन, सुनील दत्ता, प्रदीप भाटिया, विनोद, सदनलाल साहू सहित कई कार्यकर्ता शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button